
Bihar Police CID Recruitment 2025: बिहार पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। जी हां क्योंकि बिहार पुलिस ने क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) में असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2025 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.bihar.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर मांगी गई जानकारी दर्ज कर आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 189 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें असिस्टेंट डायरेक्ट के 89 पद और सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट के 100 पद शामिल है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एम.एससी या एमटेक आदि की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही बी.ई/बीटेक डिग्री वाले भी अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए प्रत्येक उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
आयु सीमा और सैलरी
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं सेवानिवृत पदाधिकारियों के लिए अधिकतम आयुसीमा 65 वर्ष तक मान्य होगी। यानी रिटायर्ड हो चुके लोग भी इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 50,000 से 65,000/- प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी।