CSBC Bihar Police Constable Admit Card: केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) की ओर से बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र आज रात 12 बजे (9 जुलाई) से ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि आज केवल 16 जुलाई को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी होंगे। बता दें कि बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 19,838 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 जुलाई 2025 से शुरू होकर 3 अगस्त 2025 तक कुल छह चरणों में आयोजित की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं.
STEP 2. इसके बाद “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें.
STEP 3. अब लॉग इन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर/जन्मतिथि) दर्ज करें.
STEP 4. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट ले सकते हैं।
6 चरणों में होगी परीक्षा
बता दें कि बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल की परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त तक छह चरणों में आयोजित होनी है। 16 जुलाई के बाद 20 जुलाई, 23 जुलाई, 30 जुलाई और 3 अगस्त को लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। इसके लिए राज्य के सभी 38 जिला मुख्यालयों पर 627 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। हर परीक्षा चरण में लगभग 2.5 से 3 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है।
एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रहेगा, जबकि रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:30 बजे रखा गया है। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र और एक वैध पहचान पत्र लेकर जाना होगा, बिना प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।