Bihar Police Constable Result 2026: केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) की ओर से बिहार पुलिस कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी बंद कैडर) और कांस्टेबल (ऑपरेटर) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा पीडीएफ फॉर्मेट में की गई है। परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवार जल्द ही Bihar Police PET PST परीक्षा में शामिल होंगे।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
2.इसके बाद Bihar Police Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
4. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कब होगा PST और PET एग्जाम
जो उम्मीदवार बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा में चयनित हुए हैं, उन्हें जल्द ही PET-PST परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सीएसबीसी की ओर से पीईटी एवं पीएसटी परीक्षा से संबंधित आधिकारिक तिथि का घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे PET-PST परीक्षा से संबंधित आधिकारिक तिथि की जानकारी हासिल करने के लिए समय समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। जल्द ही इन एग्जाम की तारीख जारी कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: झारखंड में 44 भर्ती परीक्षाओं पर बड़ा एक्शन, सरकार ने जारी की पूरी सूची
इन दस्तावेजों को रखें तैयार
वैध फोटो पहचान पत्र
आधार कार्ड
जन्म प्रमाण
इंटरमीडिएट (10+2) मार्कशीट
जाति प्रमाणपत्र
निवास प्रमाणपत्र
EWS प्रमाणपत्र
इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
बता दें कि बिहार पुलिस कांस्टेबल जीडी और ऑपरेटर दोनों परीक्षा का आयोजन जून 2026 में किया गया था। बिहार पुलिस कांस्टेबल जीडी के कुल 83 पदों को भरा जाना है और ऑपरेटर के 993 पद भरे जाएंगे। जारी रिजल्ट के अनुसार जीडी पदों के लिए 254 और ऑपरेटर पदों के लिए 5,966 उम्मीदवारों का चयन अगले चरण के लिए किया गया है।