Bihar SI Main Exam Canceled: बिहार में दरोगा (सब-इंस्पेक्टर) भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने 27 मई को दो पालियों में आयोजित की गई दरोगा भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। आयोग ने बुधवार को आधिकारिक नोटिस कर इसकी जानकारी दी। बता दें, यह परीक्षा दरोगा के कुल 1,799 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी।
क्यों रद्द हुई परीक्षा ?
आयोग ने परीक्षा रद्द करने की वजह अपरिहार्य कारण को बताया है। यही भी कहा गया है कि परीक्षा की नई तिथि की जानकारी दी जाएगी। हालांकि परीक्षा के बाद से ही छात्र इसमें धांधली और अनियमितता का आरोप लगाते हुए इसे रद्द करने की मांग कर रहे थे। अभ्यर्थियों ने पटना में जमकर प्रदर्शन भी किया था और निष्पक्ष जांच की मांग की थी। ऐसे में यह फैसला एक बार फिर छात्रों के हित में जाता दिख रहा है। अब परीक्षा के लिए नई तारीखों का इंतजार करना होगा।
आयोग ने छात्रों से की अपील
BPSSC ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से फैलाई जा रही भ्रामक और गलत खबरों पर ध्यान न दें। किसी भी अपडेट या नई तारीख की जानकारी के लिए केवल आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर ही भरोसा करें। आयोग ने छात्रों को असामाजिक तत्वों और दलालों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही कहा है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नौकरी दिलाने का झांसा दें, तो तुरंत पुलिस को सूचन दें।
यह भी पढ़ें: BPSC TRE-4: शिक्षक भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी; 25 सितंबर से आवेदन, जानें परीक्षा का नया पैटर्न
जल्द जारी होगी नई तारीख
परीक्षा रद्द होने के बाद अब सभी अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से दोबारा परीक्षा की तारीख किए जाने का इंतजार है। आयोग ने कहा है कि नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।