Bihar STET Result 2025 Link: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET 2025) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद “Bihar STET 2025 Result / Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
STEP 4. आपका स्कोरकार्ड और रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UP Police Bharti 2026: योगी सरकार का अहम फैसला, पुलिस भर्ती में आयु सीमा पर 3 वर्ष की छूट
2.56 लाख अभ्यर्थी सफल
आपको बता दें कि रिजल्ट के साथ-साथ विषयवार अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस भी जारी कर दिया गया है। वहीं, स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी के प्राप्त अंक, श्रेणी और परीक्षा में उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण होने की स्थिति साफ तौर पर दर्ज होगी। बता दें, बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 4.42 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें 2.56 लाख अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। जिनमें 1,04,167 महिला और 1,52,134 पुरुष हैं।
कब हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित STET 2025 की परीक्षा पिछले साल 14 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच कंप्यूटर बेस्ड मोड में ली गई थी। इन परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों में किया गया था। पेपर 1 उन कैंडिडेट्स के लिए था जो क्लास 9th और 10th के टीचर बनना चाहते हैं, वहीं पेपर 2 क्लास 11th और 12th के शिक्षकों के लिए कंडक्ट किया गया था।