
BSPHCL Result 2025: बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) ने टेक्निकल ग्रेड-3, कॉरेस्पोंडेंस क्लर्क और स्टोर असिस्टेंट की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती के जरिए कुल 2,156 पदों पर भर्ती की जाएगी।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
STEP 4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आगे की प्रक्रिया
आपको बता दें कि इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे BSPHCL की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें, ताकि किसी भी नई सूचना को मिस न करें। बता दें कि इस परीक्षा के जरिए टेकनीशियन ग्रेड-III के कुल 2,156 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस परीक्षा का आयोजन 11 जुलाई से 22 जुलाई 2025 को हुआ था।