.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Da0b79aca-99fd-4797-af63-c1523960d8e9&w=3840&q=75)
BTSC Tutor Nursing Exam 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने ट्यूटर नर्सिंग पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर शेड्यूल देख सकते हैं। बता दें कि ट्यूटर नर्सिंग भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त 2025 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा।
22 अगस्त 2025 को होगी परीक्षा
आपको बता दें कि ट्यूटर नर्सिंग भर्ती परीक्षा 22 अगस्त 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा बिहार के अलग-अलग जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 498 ट्यूटर नर्सिंग पदों को भरा जाना है। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के आधार पर किया जाएगा। इसी परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
100 MCQ प्रश्न पूछे जाएंगे
बता दें कि इस परीक्षा में कुल 100 MCQ प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। इस परीक्षा की अवधि दो घंटे रहेगी, परीक्षा पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। इसलिए परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहे।