
बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले राज्य में वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट यानी प्रारंभिक सूची जारी कर दी गई है. यह लिस्ट आज 1 अगस्त 2025 को जारी की गई है. अगर आप बिहार के मतदाता हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आपका नाम इस लिस्ट में है या नहीं. क्योंकि अगर नाम लिस्ट में नहीं है, तो आप चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे.
क्या है SIR प्रक्रिया?
राज्य में SIR यानी Special Intensive Revision (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया चल रही है. इसके तहत पुराने या गलत नामों को लिस्ट से हटाया जाता है, नए वोटरों को जोड़ा जाता है और पहले से मौजूद जानकारियों में सुधार किया जाता है.
कैसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम?
अब आप ऑनलाइन अपना नाम वोटर लिस्ट में आसानी से देख सकते हैं. इसके लिए दो तरीके हैं:
तरीका 1:
1. वेबसाइट खोलें: https://ceoelection.bihar.gov.in
2. पेज को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें
3. "SIR Draft Electoral Roll w\.r.t. 01.07.2025" पर क्लिक करें
4. नए विंडो में अपनी जानकारी दर्ज करें
5. वहां से पीडीएफ लिस्ट डाउनलोड करके अपना नाम चेक करें
तरीका 2 (सीधा लिंक):
1. वेबसाइट खोलें: https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S04
2. राज्य में पहले से बिहार चुना होगा
3. अब जिला, असेंबली क्षेत्र, भाषा (हिंदी) और रोल टाइप (Draft Roll 2025) चुनें
4. फिर अपने बूथ के अनुसार लिस्ट पर क्लिक करें
5. कैप्चा दर्ज करके "Download Selected PDF" पर क्लिक करें
6. डाउनलोड की गई लिस्ट में अपना नाम ढूंढें
अगर नाम नहीं है तो क्या करें?
अगर आपको लिस्ट में अपना नाम नहीं दिखता, तो घबराएं नहीं. आप फॉर्म 6 भरकर अपना नाम दोबारा जुड़वा सकते हैं.आइए आपको बताते हैं कि कैसे भरें फॉर्म 6:
https://voters.eci.gov.in से फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड करें या फिर अपने विधानसभा क्षेत्र के Electoral Registration Officer (ERO) या Assistant ERO से ऑफलाइन फॉर्म लें. फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरकर सबमिट करें.
क्यों जरूरी है ये चेक करना?
अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, तो आप चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे. इसलिए समय रहते अपनी जानकारी जांच लें और ज़रूरत हो तो सुधार करवा लें.बता दें कि यह केवल ड्राफ्ट लिस्ट है. इसमें सुधार और नाम जोड़ने के लिए अभी समय है. अंतिम वोटर लिस्ट बाद में जारी की जाएगी.