मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना नहींमंडी क्षेत्र के अन्तर्गत भोपा रोड पर मखियाली इंडस्ट्रियल एरिया के निकट मुख्य मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। बाद में जिला अस्पताल ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। मृतक एल्युमिनियम के डोर आदि लगाने का कार्य करता था। पुलिस के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी का निवासी। करीब 23 वर्षीय अंशुल पुत्र स्व. हुक्म सिंह ऐल्युमिनियम के डोर आदि बनाने का मिस्त्री था।
वह सोमवार को शाम के समय अपनी बाइक से मुजफ्फरनगर शहर से वापस गांव की ओर जा रहा था जब उसकी बाइक मखियाली इंडस्ट्रियल एरिया के निकट पहुंची तो अचानक सड़क किनारे उसकी बाइक का पहिया स्लिप हुआ। अंशुल ने अपनी बाइक को संभाला तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरा और उसका सिर सड़क पर लगने से लहूलुहान हो गया।
आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य चलाते हुए उसे एक गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचवाया लेकिन अंशुल की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण भी यहां पहुंच गए।परिजनों में युवक की मौत से शोक की लहर है। पुलिस टक्कर मारने वाली कार के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।