मेरठ। बिजली के खंबे से टकराकर तेजगति से आ रहे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजली बंबा बाईपास पर शनिवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार कुलदीप पुत्र गजेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई। वह लोहियानगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भगवती कुंज का निवासी था। बिजली के खंभे से बाइक टकराने से यह हादसा हुआ ।
चालक कुलदीप ने हेलमेट नहीं लगाया था। खंबे से सिर टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि यदि वह हेलमेट लगाया होता तो जान बच सकती थी। शनिवार देर रात राहगीरों की सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार तेज गति से आ रहा था। अचानक गति पर नियंत्रण नहीं होने पर बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पास मोबाइल आदि नहीं था। सुबह परिजन उसकी तलाश करते हुए शॉप्रिक्स मॉल पुलिस चौकी पर पहुंचे। इसके बाद मृतक की पहचान कुलदीप के रूप में परिजनों ने की। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।