मेरठ। नौकरी पर बाइक से जा रहे युवक की सामने से आ रहे ट्रेक्टर से टक्कर हो गई। जिसमें युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को एम्बूलेंस से निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव को पास्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुंडाली थाना क्षेत्र के गढ़रोड़ रोड़ स्थित ग्राम सिसौली निवासी विनय सैनी बुधवार की सुबह अपनी बाइक से काम पर जा रहा था। जैसे ही वह मवाना रोड़ सैनी गांव के पास पहुंचा सामने से आ रहे ट्रेक्टर से टकराकर सड़क पर गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों व आसपास के लोगों की मदद से उसे एम्बूलेंस से एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रेक्टर चालक मौका देख वहां से भाग गया। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए ट्रेक्टर व चालक की तलाश में जुट गई।