नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रुड़की रोड पर दुल्हेंडी पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बाइक से रुड़की रोड से गुजर रहा था, तभी वह हादसे का शिकार हो गया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अस्पताल लाए जाने से पहले ही युवक की मृत्यु हो चुकी थी।
उन्होंने कहा, एक युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जिसे बाद में मृत घोषित कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुँच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त करने में जुटी हुई है।
डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के बिरालसी गांव के निकट बुधवार को तेज रफ्तार डंपर और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुल्हेड़ी निवासी मुंतजिर पुत्र इमरान के रूप में हुई है। मुंतजिर किसी काम से बाइक पर जा रहा था। बिरालसी गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे डंपर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर बिरालसी चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की मौत से शोक व्याप्त हुआ
रामपुरी गेट के समीप युवक का शव लावारिस अवस्था मे पडा देख आसपास के लोगों सहित कई राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार रूडकी रोड रामपुरी गेट के समीप होली के दिन करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देख आसपास के लोगों सहित अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। चर्चा रही कि उक्त युवक की सडक हादसे मे मौत हुई हैं। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कर परिजनो को इसकी सूचना दी। पुलिस द्वारा की गई शिनाख्त मे मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय विनिश पुत्र स्व.तिलकराम के रूप मे हुई।