चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग पर तेज गति से आ रहे कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। वह नोयडा से अपने पैतृक गांव आ रहे थे। पहुंची पुलिस व राहगीरों की मदद से घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए कार व चालक की तलाश में जुट गई।
जानी खुर्द निवासी ईशु जिंदल नोयडा स्थित जीडीएम कंसल्टेंट्स कंपनी में काम करते है। शुक्रवार को वह अपने पैतृक गांव जानी खुर्द लौट रहे थे। चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग पर गंग नहर के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद घायल युवक के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डाक्टर द्वारा किए जा रहे इलाज के दौरान ईशु की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए कार व चालक की तलाश में लग गई।
घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया
जानी थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।