Delhi Mayor Election: दिल्ली में होने वाले मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने प्रवेश वाही को मेयर पद के लिए और मोनिका पंत को डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है।
डिप्टी मेयर और समिति के लिए भी नाम तय
बीजेपी ने डिप्टी मेयर पद के लिए मोनिका पंत पर भरोसा जताया है। इसके साथ ही स्थायी समिति के लिए जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी ने संगठनात्मक संतुलन और अनुभव को ध्यान में रखते हुए इन नामों का चयन किया है।
AAP ने भी उतारा प्रत्याशी
वहीं आम आदमी पार्टी ने भी स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के लिए जलज चौधरी को मैदान में उतारा है। वह शालीमारबाग वार्ड से पार्षद हैं और आज दोपहर नामांकन दाखिल करने वाले हैं। इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।
यह भी देखेंःमतदान के बीच नौदा में बवाल, लात-घूंसों की घटना ने बढ़ाई सियासी गर्मी
नामांकन और चुनाव की तारीख
मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के पदों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 23 अप्रैल तय की गई है। इसके बाद 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति के साथ चुनावी तैयारी में जुटी हुई हैं।
संख्याबल के हिसाब से समीकरण
स्टैंडिंग कमेटी की तीन सीटों में से एक सीट पर आप के उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है, जबकि बाकी सीटों पर मुकाबला कड़ा रहने की संभावना है। ऐसे में यह चुनाव राजधानी की नगर राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है।