बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखल आनंद ने लालू यादव को पत्र लिखकर तेजप्रताप को पार्टी से निस्कासन पर तंज कसा है... सोशल मीडिया पर पर तेजप्रताप यादव की एक युवती के साथ निजी तस्वीरें होने के बाद राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने परिवार और पार्टी से बाहर निकाल दिया है। इस पर राजनीति की कवायद शुरु हो गई है। भाई तेजस्वी यादव और बहन रोहिणी आचार्या की प्रतिक्रिया आने के बाद बीजेपी की ओर से से भी प्रतिक्रिया आनी शुरु हो गई है। बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव ने लालू यादव को पत्र लिखरकर ऐश्वर्या राय की याद दिलाकर तंज कसा है।
पत्र में क्या लिखा गया
निख़ल आनंद ने लिखा है, "आदरणीय लालू जी! आपको अपने सम्मान की चिंता होना स्वाभाविक है. आपने अपने मान-सम्मान की चिंता करते हुए बड़े बेटे तेज प्रताप पर एक्शन ले लिया, लेकिन जब ऐश्वर्या राय के साथ आपके पूरे परिवार को खड़े होने की जरूरत थी तब आप लोग खड़े नहीं हुए थे"
निखिल आनंद ने कहा कि ऐसा लगता है कि राजद की स्थापना काल के बाद से आज पहली बार आपको अपने परिवार और पार्टी में चाल- चरित्र- चेहरे की जरूरत महसूस हो रही है. आपने अपने बड़े बेटे को पार्टी से निकालकर राजद की प्रतिष्ठा संभालने की कोशिश की तो साथ ही बेटे से दूरी बनाकर परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ाने की कोशिश की. आगे पूछा कि "लालूजी! क्या आपने कभी दरोगा प्रसाद राय, चंद्रिका राय और ऐश्वर्या राय के मान- मर्यादा, इज्जत- प्रतिष्ठा बारे में भी कभी सोचा है. आपने यादव समाज की राजनीति की तो यादव समाज के प्रतिष्ठा की भी कम-से-कम थोड़ी बहुत सोच लेते क्योंकि यादव समाज की बेटी की इज्जत- प्रतिष्ठा आपके बेटे और परिवार के कारण सरेआम नीलाम हुई है."
निखिल आनंद के लालू यादव से सवाल
निखिल आनंद ने ये भी पूछा कि जब पूरे परिवार को तेज प्रताप के उदंड आचार- व्यवहार के बारे में पहले से पता था और बकौल आपके साले साधु यादव तो सबको पता था. तो फिर लड़की वाले के परिवार को धोखे या झांसे में रखकर अपने बड़े बेटे को जबरन ऐश्वर्या राय के साथ विवाह के बंधन में बांधने की क्या जरूरत थी? उन्होंने लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए ये भी कहा कि बेटे को घर और पार्टी से निकाल कर आपने अपनी इज्जत अफजाई कर ली. अब यादव समाज जानना चाहता है तो यह भी बताइए कि ऐश्वर्या राय और उसके परिवार के मान-सम्मान का क्या होगा, उनके प्रतिष्ठा हनन की भरपाई कैसे होगी। इससे पहले निखल आनंद ने तेज प्रताप पर सोशल मीडिया के माध्यम से ट्वीट किया कहा उन्होने ऐश्वर्या और अनुष्का दोनो को मूर्ख बनाया है । उन्होने कहा अनुष्का से प्यार था तो ऐश्वर्या से शादी करते वक्त बता देना चाहिए था। उन्होने ऐश्वर्या को धोका देकर बहुत बुरा किया । तथ्य छुपाकर झूठ फरेब और धोखाधड़ी करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। बता दें पूर्व सीएम दरोगा राय की पोती के साथ तेजप्रताप की 2012 में शादी हुई थी।