नोएडा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल पंडित कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा के निधन पर सोमवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने उनके नोएडा स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
दोनों नेताओं ने दिवंगत सत्यवती मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा कलराज मिश्रा और शोकसंतप्त परिवार से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग, पूर्व महामंत्री संगठन संजय जोशी, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, सांसद अतुल गर्ग, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह, एमएलसी मोहित बेनीवाल और पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार से संवेदना व्यक्त की।
श्रीमती सत्यवती मिश्रा के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक व्यक्त किया गया। उनके सरल, सहज और स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, अमिता अशोक चौहान, पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी, नोएडा जिला अध्यक्ष महेश चौहान, गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला महामंत्री अमित त्यागी, चंदगीराम यादव, प्रेस क्लब अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, संजय बाली, अशोक मिश्रा, प्रमोद बहल, पंकज झा, रामकिशन यादव, नीरज चौधरी, सुशील शर्मा, दीनबंधु कुमार, अरुण चौहान, मुक्तानंद प्रधान, दुर्वेश तंवर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा पुष्पांजलि अर्पित की।