.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D1e57faed-66d5-483d-98a7-a694e1d68123&w=3840&q=75)
Badaun Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के दिल दहला देने वाली वारदात हुई। बिरमपुर गांव में अज्ञात हमलावर ने सोते समय मां-बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान शांति देवी (75) और उनकी विधवा बेटी जयंती (42) के रूप में हुई है। दोनों एक ही चारपाई पर सो रही थीं, जबकि घर के बाहर चारपाई पर सो रहे विपिन नामक युवक पर भी हमलावर ने चाकू से वार किया। विपिन का कहना है कि शोर सुनकर जैसे ही उसने दरवाजा खोला, अंदर से मुंह ढके हुए शख्स ने निकलते ही उस पर हमला कर दिया और फरार हो गया।
जमीन विवाद को माना जा रहा कारण
परिजनों के मुताबिक, जयंती को ससुराल पक्ष से कुछ जमीन मिली थी, जिसे हाल ही में 50 लाख रुपये में बेचा गया था। इस संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। मृतका के भाई संजू ने बताया कि विपिन ने फोन पर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचने पर उसने अपनी मां और बहन के खून से लथपथ शव देखे। दोनों की गला रेतकर और चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। परिजनों का मानना है कि जमीन के पैसों के लेन-देन को लेकर ही यह वारदात हुई है।
यह भी देखेंःHumayun's tomb in Delhi: दिल्ली के निजामुद्दीन में पत्ते शाह दरगाह की छत गिरी, 5 की मौत, रेस्क्यू जारी
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार सिंह, बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक और परिक्षेत्र के डीआईजी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत कर प्रारंभिक जानकारी जुटाई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।