
ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें दो पक्षों के बीच हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। यह झगड़ा बाराही मंदिर के पास मदरसे वाली गली में हुआ, जहां शराब पीने के बाद कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला चाकूबाजी और हत्या तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत नेता नामक युवक द्वारा राजकुमार पर चाकू से हमला करने से हुई, जिससे राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद राजकुमार के पक्ष के प्रेमपाल, गौरव और अन्य लोगों ने नेता पर ईंट और डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में नेता को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर नेता को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज
वहीं, घायल राजकुमार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और गौरव, प्रेमपाल व वकील नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है।
यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि निजी विवाद किस तरह जानलेवा रूप ले सकते हैं। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।