धौलाना थाना क्षेत्र के गांव ककराना से गुजर रहे रजवाहे में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मृतक के हाथों पर बाल्मीकि और मां के अलावा एस गुदा है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
शव को बाहर निकाला गया
धौलाना थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि गांव ककराना से गुजर रहे रजवाहे में एक युवक का शव बहता हुआ जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया।
मृतक की उम्र 35 वर्ष के आसपास थी
शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यह सप्ताह भर पुराना है। मृतक के एक हाथ पर बाल्मीकि और दूसरे हाथ पर मां गुदा हुआ है। जबकि उसके दोनों हाथों पर एस गुदा है। मृतक की उम्र 35 वर्ष के आसपास लग रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।