घर से कुछ ही दूरी पर नाले में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिसकी लोगों ने थाना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने शव की शिनाकख्त कर परिजनों को सूचना देने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।
पुलिस शिनाख्त में जुटी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सूरजकुंड के निकट आबू नाले में एक युवक को शव तैरता हुआ मिला। जिससे वहां पर हड़कंप मच गया, और आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। शव की सूचना लोगों ने थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया और शिनाख्त में जुट गई। काफी देर बाद युवक की पहचान सूरजकुंड़ निवासी आकाश के रुप में हुई।
अभी तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक आकाश सोमवार रात घर से लापता था। उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा था। इसी बीच मंगलवार को नाले में उसका शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार, आकाश सूरजकुंड क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहता था। वह शराब पीने का आदी था। जिस स्थान पर उसका शव मिला है, उसके पास ही शराब का ठेका भी है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के बाद वह किसी तरह नाले में गिर गया होगा। हालांकि पुलिस ने अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं की है।