फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक ग्लैमरस कपल हैं जिनकी कमेस्टरी देखकर लोग उनके दीवान बन जाते हैं . ऐसे कपल लोगों के लिए एक आइडल बन जाते हैं आपको बता दे पत्रलेखा बॉलीवुड की बहुत ही फेमस फिल्मस्टार में से एक हैं और उन्होंने अपने करियर में बहुत से चुनौतीपूर्ण किरदार निभाएं हैं लेकिन फिर भी कई बार लोग उन्हें राजकुमार राव की पत्नि के नाम से संबोधित करते हैं . जो पत्रलेखा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है आपको बता दे इस लेकर पत्रलेखा ने लोगों के साथ अपनी प्रतिक्रिया शेयर की हैं.
पत्रलेखा की हाल ही में फुले फिल्म बॉक्स आफिस पर रिलीज हुई हैं . जिसकी वजह से एक्ट्रेस लोगों के बीच सुर्खियां बटौरती हुई नजर आ रही हैं .उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरांन बताया की लोग उन्हें राजकुमार राव की पत्नि के नाम से संबोधित करते जिससे उन्हें बहुत बुरा महसूस होता हैं. पत्रलेखा ने हाल ही में गलाटा इंडिया को अपना एक इटरव्यू दिया था और बातचीत के दौरान उन्होंने अपने करियर से जुड़े कुछ पहलू लोगों के साथ शेयर किए थे .उन्होंने बताया शादी के बाद मुझे राजकुमार राव की पत्नि होने से ज्यादा पहचान मिल रही हैं , लेकिन मुझे इसपर काफी गुस्सा आता हैं . पत्रलेखा ने कहा मुझे इससे काफी नफरत हैं और मैं इससे अपने आप को कई बार काफी छोटा महसूस करती हूं , उन्होंने कहा मेरा एक अस्तित्व हैं मेरी एक पहचान हैं .
अभी मेरा संघर्ष खत्म नहीं हुआ
पत्रलेखा ने आगे बातचीत करते हुए कहा की लोगों को लगता है की मेरा संघर्ष खत्म हो गया हैं क्योंकि मैं एक बहुत ही मशहूर एक्टर की पत्नि हूं , लेकिन ये सच नहीं हैं . एक्ट्रेस ने कहा खूद की महनत पर करियर बनान कितना मश्किल होता क्योंकि आपका इस इंड्रस्टी में कोई शुभचिंतक नहीं हैं . पत्रलेखा ने बताया की डायरेक्ट राजकुमार राव से पहले उन्हें स्किप्ट भेजते थे इसलिए नहीं क्योंकि मेकर्स उन्हें कास्ट करना चाहते थे , वो राजकुमार राव को कास्ट करने में ज्यादा रुचि रखते हैं . इससे पत्रलेखा को काफी अपमान का सामना करना पड़ता हैं . पत्रलेखा ने कहा मैं मेकर्स के लिए बस एक जरिया हूं . जिससे उनकी स्किप्ट राजकुमार राव तक पहुचाई जा सकें . पत्रलेखा ने कहा मेरा संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ अभी मुझे बहुत कुछ सीखना और हासिल करने की जरुरत और मैं नहीं चाहती की मेरी पहचान सिर्फ राजकुमार राव की पत्नि के नाम पर सीमीत रह जाएं.