Shenaz Treasury: भारतीय अभिनेत्री शहनाज ट्रेजरीवाला आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही है। शहनाज एक एक्ट्रेस के साथ-साथ ट्रैवल व्लॉगर भी हैं। एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिभा अभिनय और अनोखे अंदाज से लोगों के दिलों पर राज किया है।
शहनाज ट्रेजरीवाला का जन्म 29 जून 1981 को मुंबई में एक पारसी घराने में हुआ था। एक्ट्रेस का बचपन समुद्र के आस पास ही बीता है। चाहे घर हो या अपने पापा के साथ क्योंकि शहनाज के पापा मर्चेंट मरीन इंजीनियर हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई और कालेज की पढ़ाई मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पूरी की इसके बाद एक्ट्रेस ने आगे की पढ़ाई न्यूयॉर्क शहर में ली और स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से अभिनय की पढ़ाई की
करियर की शुरुआत
एक्ट्रेस ने अपने अभिनय की शुरूआत 2001 में आई तेलुगु फिल्म 'एढुरुलेनी मनिषि' से किया था इसके बाद अभिनेत्री ने बालीवुड की दुनिया में कदम 2003 में बॉलीवुड फिल्म 'इश्क विश्क' से किया था। जिसमें एक्ट्रेस ने शाहिद कपूर के साथ में काम किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए अवार्ड भी मिला। इसके अलावा उन्होंने 'हम तुम', 'लव का द एंड' और 'दिल्ली बेली' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
ट्रैवलिंग का शौक
एक्ट्रेस को एक्टिंग के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है। शहनाज ट्रैवल चैनल के शो 'कल्चर शॉक' की होस्ट रह चुकी हैं। आपको मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बता दें शहनाज ने एक शो में कहा कि उनकी जिंदगी ट्रैवलिंग की दीवानी है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर एक बड़ी फैन फॉलोइंग है, जहां वे अपनी यात्राओं की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर 5.64 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।