बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने नेटफ्लिक्स पर आने वाले "द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो" में ऐसा खुलासा किया है कि उनके फैंस हैरान रह गए हैं। जी हां सलमान खान ने बताया कि वह ब्रेन एन्यूरिज्म (Brain Aneurysm), ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया (Trigeminal Neuralgia)और एवी मालफॉर्मेशन (AV Malformation)जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। बता दें कि यह बीमारी काफी खतरनाक साबित हो सकती है, क्योंकि यह मस्तिष्क में खून की नलियों से जुड़ी दो जटिल समस्याएं हैं। सलमान खान ने बताया कि अब शरीर पहले जैसा साथ नहीं देता है, शूटिंग के दौरान पसलियां टूटना, चोट लगना उनके लिए आम बात हो गई है। उन्होंने बताया कि अब चलना फिरना भी आसान नहीं रहा है। अब उम्र का असर साफ नजर आने लगा है।
क्या है ब्रेन एन्यूरिज्म
इस बीमारी में दिमाग की नस में एक कमजोर हिस्से में गुब्बारे जैसी सूजन हो जाती है। वहीं, अगर यह गुब्बारा फट जाए, तो दिमाग में खून का रिसाव हो सकता है, जो काफी जानलेवा साबित हो सकता है।
क्या है एवी मालफॉर्मेशन
इस बीमारी में धमनियां और नसें आपस में उलझ जाती है और ठीक से जुड़ी नहीं रहती है। जिसकी वजह से दिमाग में ब्लड फ्लो में गड़बड़ी हो सकती है। जिसके कारण सिर दर्द, खून बहना, दौरे आना और कमजोरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
क्या है ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया
यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें चेहरे की नसों में सूजन आ जाती है, जिसकी वजह से असहनीय दर्द होता है। इस दर्द की वजह से कई लोग मानसिक तनाव में भी आ जाते हैं। इसलिए इस बीमारी को इसे‘सुसाइड डिजीज’भी कहा जाता है।
बीमारी के बावजूद कर रहें काम
बता दें कि सलमान खान इन गंभीर बीमारियों के बावजूद शूटिंग कर रहे हैं, एक्टिंग कर रहे हैं और रोज मेहनत कर रहे हैं। बीमारियां उन्हें थका नहीं सकीं। सलमान खान आज भी फैंस के लिए खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं। वे मानते हैं कि दर्द रहेगा, लेकिन काम भी करना है।