Shah Rukh Khan jailer 2 Update: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' के सीक्वल को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान इस फिल्म में एक धमाकेदार कैमियो करते नजर आएंगे। हालांकि, अब इन अटकलों पर विराम लग गया है।
नहीं कर रहे कैमियो रोल
ताजा जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान 'जेलर 2' में कोई कैमियो रोल नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्मों में मुख्य भूमिकाओं पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
शाहरुख का फोकस किंग पर
पिंकविला की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया, “‘जेलर 2’ के मेकर्स कैमियो रोल के लिए पांच दिनों की शूटिंग के लिए शाहरुख खान को लेना चाहते थे। शाहरुख भी इसके लिए तैयार थे। हालांकि, फिलहाल उनका पूरा फोकस अपनी फिल्म ‘किंग’ पर है। ये फिल्म उनके लिए काफी खास है, क्योंकि इसके जरिए वो अपनी बेटी सुहाना को सिल्वर स्क्रीन पर लॉन्च कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: रोहित शेट्टी का मास्टरस्ट्रोक: 'गोलमाल 5' में हुई 'दीपिका पादुकोण' की एंट्री, अक्षय कुमार से लेंगी तगड़ा पंगा!
किंग के बाद किया जाए रिलीज
वहीं, जेलर 2’ की टीम के साथ बातचीत में शाहरुख ने कैमियो करने की इच्छा जाहिर की। साथ ही उन्होंने ये भी अनुरोध किया कि ‘जेलर 2’ को ‘किंग’ के बाद रिलीज किया जाए, क्योंकि वो नहीं चाहते कि ‘किंग’ में उनका जो लुक है वो रिवील हो जाए।”
शाहरुख ने रजनीकांत से की बात
बता दें कि “फिल्म निर्माता दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्म 'किंग' से पहले अगस्त में फिल्म रिलीज करने की योजना बना रहे थे। लेकिन शाहरुख ने किंग के बाद फिल्म को रिलीज करने को अनुरोध किया। लेकिन समय-सीमा में अंतर को देखते हुए दोनों पक्षों ने आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण ढंग से इस कैमियो भूमिका को रद्द करने का फैसला किया। शाहरुख ने रजनीकांत से बात भी की और उन्हें ये भरोसा दिलाया कि भविष्य में सही समय पर वो उनके साथ कैमियो हो या फिर फुल फ्लेज्ड रोल में काम करने के लिए तैयार हैं।