
उत्तर प्रदेश के सीए योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म 'अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी' को बॉम्बे कोर्ट से रिलीज की इजाजत मिल गई है। बस अब जल्दी यह फिल्म बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित फिल्म ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी’ को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। लंबे समय से विवादों में फंसी यह फिल्म अब जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकेगी।
कोर्ट ने कहा- फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं
इस फिल्म की रिलीज को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही थी। कोर्ट ने पहले खुद फिल्म देखने का फैसला किया था और उसके बाद आदेश जारी किया। जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस नीला गोखले की पीठ ने फिल्म देखने के बाद कहा कि इसमें ऐसा कुछ नहीं है जिसे एडिट करने की जरूरत हो। अदालत ने साफ कहा कि फिल्म में न तो अश्लीलता है और न ही कोई अपमानजनक कंटेंट।
सीबीएफसी ने जताई थी 29 आपत्तियां
सीबीएफसी ने शुरुआत में 'अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी' पर 29 आपत्तियां जताई थीं. संशोधन समिति ने 17 अगस्त को उनमें से 8 आपत्तियों को खारिज कर दिया, लेकिन फिर भी सीबीएफसी ने फिल्म को सर्टिफिकेशन देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद पीठ ने शुक्रवार को फिल्म देखने का फैसला किया ।
'हमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगा'
रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस नीला गोखले की पीठ ने फिल्म देखने के बाद कहा कि इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे दोबारा एडिट करने की जरूरत हो। अदालत ने कहा- 'हमने फिल्म को उसके संदर्भ में देखा है और हमें नहीं लगता कि किसी भी चीज को दोबारा एडिट करने की जरूरत है। हमने आपके हाइलाइट किए हर बिंदु पर रुककर विचार किया है। हमने सब कुछ नोट किया है। हमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगा।'
सीएम योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म
बता दें कि सम्राट सिनेमैटिक्स के बैनर तले बनी फिल्म 'अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी' किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' से इंस्पायर्ड है। फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर बेस्ड है।
‘क्रिएटिव वर्क’ बताते हुए दी गई हरी झंडी
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि यह फिल्म एक क्रिएटिव कृति है और इसे काल्पनिक पात्रों पर आधारित माना जाना चाहिए। अदालत ने यह भी सुझाव दिया कि सेंसर बोर्ड फिल्म में एक अतिरिक्त अस्वीकरण (Disclaimer) जोड़ सकता है, ताकि यह साफ हो सके कि यह फिल्म पूरी तरह से रचनात्मक दृष्टिकोण से बनाई गई है।