Bombay High Court Vacancy 2025: बॉम्बे हाईकोर्ट में क्लर्क, चपरासी, ड्राइवर और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए 2000 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू की जाएगी। आवेदन शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 जनवरी 2026 तय की गई है।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2381 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें क्लर्क के लिए 1382 पद, चपरासी के लिए 887 पद, ड्राइवर के लिए 37 पद, स्टेनोग्राफर लोअर के 56 और स्टेनोग्राफर हायर के 19 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 90 हजार तक सैलरी मिलेगी।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष तय की गई है। वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और PWD सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में ही किया जाएगा।