
Flipkart BBD Sale: फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत 23 सितंबर से हो रही है, इस सेल में सबसे जबरदस्त डील आईफोन 16 सीरीज पर मिल रही है। वहीं, फ्लिपकार्ट इस बार Pre-Reserve Pass लेकर आया है जिससे आप 5000 रुपये देकर iPhone बुक कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि जो लोग सस्ते में आईफोन खरीदना चाहते हैं उनके लिए ये फायदेमंद होगा। तो आइए इस पास के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या है Pre-Reserve Pass?
Pre-Reserve Pass एक तरह का एडवांस बुकिंग ऑप्शन है। अगर आप फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन खरीदना चाहते हैं, तो आप पहले से 5000 रुपये देकर अपना आईफोन बुक कर सकते है। यह पास आपको इस बात की गारंटी देता है कि सेल शुरू होने पर सबसे कम कीमत पर आपका आईफोन बुक हो जाएगा। कंपनी का दावा है कि इस पास से आप आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स को कम से कम दाम में ऑर्डर कर सकेंगे। ध्यान रखें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल (अर्ली एक्सेस) के पहले 24 घंटे के अंदर इस पास का इस्तेमाल करना होगा। अगर आप किसी कारण से आईफोन नहीं खरीदते हैं, तो पैसे रिफंड नहीं होंगे।
सेल में इतने में मिलेगा आईफोन
आपको बता दें कि iPhone 16 Pro 1,19,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन इस सेल में 16 Pro आपको 69,999 रुपये में मिल सकता है। वहीं, iPhone 16Pro Max 1,44,900 रुपये में लॉन्च हुआ था और इस सेल में 16Pro Max आपको 89,999 रुपये में मिल सकता है। वहीं, अगर आईफोन 16 बेस मॉडल की बात करें, तो इस फोन को आप सिर्फ 51,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा सेल में फ्लिपकार्ट Axis और ICICI बैंक कार्ड पर 5000 रुपये का बैंक ऑफर भी मिलेगा।