Renault Duster Strong Hybrid: रेनॉल्ट कंपनी अपनी नई एसयूवी कार लेकर आई है। ये कार है Duster Strong Hybrid E-tech 160। इस कार की बुकिंग अब भारत में भी शुरू हो चुकी है। कंपनी ने इस कार की बुकिंग के लिए 21000 का टोकन अमाउंट रखा है। ये कार भी रेनॉल्ट की दूसरी गाड़ियों की तरह भारतीयों की पसंद साबित हो सकती है। इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 29 kmpl की ARAI सर्टिफिकेट फ्यूल एफिशिएंसी। बता दें कि ये कार भारत में 17 अक्टूबर को ऑफिशियली लॉन्च की जाएगी।
बिना चार्जर के अपने आप चार्ज होगी बैटरी
इस कार की खास बात ये भी होगी कि इसी कार से रेनॉल्ट भारत में E-tech Strong Hybrid टेक्नॉलोजी की शुरूआत करेगी। इसमें 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 kWh की बैटरी दी गई है। यह पूरा सिस्टम मिलकर 160 bhp की ताकत जनरेट करता है।इस कार को किसी बाहरी चार्जर से चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गाड़ी चलाते समय ब्रेक लगाने और स्पीड धीमी होने पर इसकी बैटरी खुद-ब-खुद चार्ज हो जाती है।
मौजूदा डस्टर में मिलते हैं दो पेट्रोल इंजन
नई Hybrid Duster के अलावा मौजूदा पेट्रोल वेरिएंट्स भी बाजार में मिलते रहेंगे। वर्तमान मॉडल में 1.0-Litre Turbo-Petrol Engine मिलता है, जो 100 bhp और 160 Nm का Torque देता है।इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। वहीं ज्यादा पावर वाले वेरिएंट में 1.3-Litre Turbo-Petrol Engine है, जो 163 bhp और 280 Nm का Torque देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड DCT Automatic का विकल्प मिलता है।
यह भी पढ़ें: 2 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देकर घर लाएं ब्रेजा CNG, जानें हर महीने कितनी देनी होगी EMI
लॉन्च के साथ होगा कीमत का खुलासा
कंपनी ने अभी नई हाइब्रिड डस्टर की कीमतों की घोषणा नहीं की है। कार की कीमतों और इसके सभी वेरिएंट्स की पूरी जानकारी 17 अक्टूबर को आधिकारिक लॉन्च के दौरान सामने आएगी।