Denza N8 Electric SUV: चीन की दिग्गज ऑटो निर्माता कंपनी BYD के प्रीमियम ब्रांड Denza ने अपनी नई 5-सीटर इलेक्ट्रिक SUV Denza N8 की बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 1003 किलोमीटर तक का रेंज देती है। यानि कि दिल्ली से पटना तक का सफर बिना किसी रुकावट या दोबारा चार्च के पूरा कर सकती है। इस लग्जरी कार को अगले महीने आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।
बुकिंग अमाउंट
इस नई 5-सीटर इलेक्ट्रिक SUV Denza N8 की बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक इसे 2,000 युआन (लगभग 25,000) का शुरुआती टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं। जो ग्राहक अभी इसे बुक करेंगे, उन्हें कार की एक्सेसरीज और फीचर्स के लिए 5,000 युआन का फ्री ऑप्शन क्रेडिट दिया जाएगा।
लग्जरी 5-सीटर केबिन
Denza N8 साइज के मामले में एक बेहद बड़ी और चौड़ी गाड़ी है। इस गाड़ी की कुल लंबाई 5,150 mm, चौड़ाई 1,999 mm और ऊंचाई 1,820 mm है, जबकि इसका व्हीलबेस 3,075 mm का है। पहली और दूसरी रो में जीरो-ग्रेविटी सीटें दी गई है, जिन्हें पीछे झुकाकर पूरी तरह बेड बनाया जा सकता है। कार के अंदर 30 इंच की बड़ी प्राइमरी टचस्क्रीन और विंड स्क्रीन पर स्पीड/नेविगेशन दिखाने वाला 1.1 मीटर चौड़ा हेड-अप डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1,046 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी मौजूद है।
केवल 9 मिनट में होगी 97% तक चार्ज
यह SUV BYD की सेकंड-जेनरेशन ब्लेड बैटरी और अल्ट्रा फास्ट फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। यह कार केवल 5 मिनट में 10 से 70 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है और 9 मिनट में 10 से 97 प्रतिशत तक चार्ज होकर सड़क पर दौड़ने के लिए तैयार हो जाती है।
यह भी पढ़ें: Hyundai New Launch: भारत में लॉन्च हुई नई SUV 'Bayon', Creta से होगा मुकाबला; जानें कीमत और फीचर्स
1,194 hp की ताकत और टैंक टर्न
इसके टॉप-एंड वेरिएंट में 3 मोटर्स एक आगे और दो पीछे की तरफ दी गई है, जो मिलकर 890 kW (1194 hp) की पावर जनरेट करती है। इसमें कम्पास टर्न तकनीक दी गई है, जिससे यह भारी-भरकम कार एक ही जगह पर गोल (360 डिग्री) घूम सकती है। इसके अलावा पथरीले रास्तों के लिए इंटेलिजेंट क्रॉल मोड भी दिया गया है।
एडवांस्ड सेफ्टी और ADAS
इसके अलावा सुरक्षा और राइडिंग को बेहद स्मूथ बनाने के लिए इसमें DiSus-A इंटेलीजेंट एयर सस्पेंशन, रियर-व्हील स्टीयरिंग और BYD का अत्याधुनिक 'God's Eye 5.0' ड्राइवर-असिस्टेंस (ADAS) सिस्टम दिया गया है।