Bhindi Kadi : अगर आप रोज-रोज भिंडी की साधारण सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार इसका स्वाद थोड़ा बदलकर देखिए. भिंडी कढ़ी एक स्वादिष्ट और आसान डिश है, जिसे दही और बेसन की कढ़ी के साथ भिंडी मिलाकर तैयार किया जाता है। यह लंच या डिनर के लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है.
भिंडी कढ़ी के लिए सामग्री
इसे बनाने के लिए भिंडी, दही, बेसन, तेल, हल्दी, लाल मिर्च, नमक और कुछ सामान्य मसालों की जरूरत होगी। तड़के के लिए जीरा, राई, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का इस्तेमाल किया जा सकता है.
भिंडी तैयार करने का तरीका
सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह धोकर कपड़े से सुखा लें और छोटे टुकड़ों में काटें। कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करके भिंडी को हल्का कुरकुरा होने तक भून लें। इसके बाद इसे अलग रख दें.
कढ़ी कैसे बनाएं?
एक बर्तन में दही और बेसन को अच्छी तरह फेंट लें. इसमें हल्दी, नमक और जरूरत के अनुसार पानी डालकर पतला घोल तैयार करें. अब इसे धीमी से मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं, ताकि इसमें गांठें न पड़ें. जब कढ़ी अच्छी तरह पकने लगे और हल्की गाढ़ी हो जाए, तब इसमें भुनी हुई भिंडी डाल दें। कुछ मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें.
तड़के से बढ़ाएं स्वाद
एक छोटे पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरा, राई, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का तैयार करें। इस तड़के को तैयार भिंडी कढ़ी के ऊपर डालें.
चावल या रोटी के साथ करें सर्व
गरमा-गरम भिंडी कढ़ी को सादे चावल, जीरा राइस या रोटी के साथ परोसा जा सकता है. दही की खटास और भुनी हुई भिंडी का स्वाद इस डिश को रोज की सब्जी से बिल्कुल अलग बना देता है.