Box Office Collection : कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. अभिनेता की दो बड़ी फिल्में दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता पैदा कर रही हैं। इनमें पहली फिल्म ‘टॉक्सिक’ है, जबकि दूसरी बहुप्रतीक्षित ‘रामायण’ है. दोनों प्रोजेक्ट्स को लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार चर्चा देखने को मिल रही है.
‘टॉक्सिक’ से बड़ी उम्मीदें
यश की ‘टॉक्सिक’ लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज के बाद दर्शकों का ध्यान खींचा है. यश एक अलग और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म के एक्शन, विजुअल्स और यश की स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर काफी चर्चा है. ऐसे में माना जा रहा है कि ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर सकती है। अगर फिल्म को दर्शकों का मजबूत समर्थन मिलता है, तो पहले दिन ही बड़ा कलेक्शन देखने को मिल सकता है.
‘रामायण’ में भी दिखेगा यश का अलग अंदाज
यश के करियर की दूसरी बड़ी फिल्म ‘रामायण’ है. यह प्रोजेक्ट भी बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसमें कई चर्चित कलाकार नजर आएंगे. फिल्म में यश के किरदार को लेकर दर्शकों के बीच खास उत्सुकता बनी हुई है.
फिल्म की कहानी भारतीय पौराणिक कथा से जुड़ी होने के कारण इसका दर्शक वर्ग भी काफी बड़ा हो सकता है. यही वजह है कि रिलीज से पहले ही इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर अनुमान लगाए जा रहे हैं.
क्या यश बनाएंगे नया रिकॉर्ड?
अगर ‘टॉक्सिक’ और ‘रामायण’ दोनों फिल्मों को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिलता है, तो यश एक खास बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के करीब पहुंच सकते हैं. एक साल के भीतर दो बड़ी फिल्मों का 100 करोड़ रुपये के आसपास या उससे ज्यादा की ओपनिंग करना बेहद खास उपलब्धि होगी. हालांकि, असली आंकड़े फिल्म रिलीज होने के बाद ही सामने आएंगे. फिलहाल यश की दोनों फिल्मों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और बॉक्स ऑफिस पर उनकी कमाई पर सभी की नजर रहेगी.