.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D24218cff-e5fe-49cd-be12-e7a9e45edf14&w=3840&q=75)
BPSC DSO AD Answer Key 2025: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से डिस्ट्रिक्ट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर/असिस्टेंट डायरेक्टर (DSO/AD) भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद "BPSC DSO/AD Answer Key 2025 Download" लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
STEP 4. प्रोविजनल आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए दो दिन का समय
उम्मीदवारों को गलत उत्तर के लिए आपत्ति दर्ज करने का एक से दो दिन का समय दिया जाएगा। ऐसे में यदि किसी अभ्यर्थी को आंसर की पर दिए गए उत्तर में किसी प्रकार का कोई संदेह है तो वह अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। वहीं, रिजल्ट की बात करें, तो रिजल्ट का ऐलान सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक किया जा सकता है।
इस दिन हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि बीपीएससी की ओर से डिस्ट्रिक्ट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर/असिस्टेंट डायरेक्टर (DSO/AD) की भर्ती परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 3 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 47 पदों पर भर्ती की जाएगी।