.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Db03a0ef2-715f-46d3-8c90-3bb2d838df93&w=3840&q=75)
BPSC Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2025 से शुरू होगी। इस वैकेंसी के जरिए कुल 935 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद अप्लाई टैब पर क्लिक करें।
STEP 3. अब पंजीकरण करें और फॉर्म भरें।
STEP 4. इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
STEP 5. फिर शुल्क का भुगतान कर के फॉर्म को जमा कर दें।
आवेदन के लिए आयुसीमा
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं, आयुसीमा की बात की जाए तो, इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु कम से कम 21 साल होनी चाहिए और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2025 से शुरू हो रही है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 सितंबर 2025 है। इस पोस्ट पर सेलेक्शन के लिए लिखित परीक्षा होगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है।