Bihar 70th Mains Result: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 20,034 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 5,401 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए सफल घोषित किया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Result: 70th Combined Mains Written Competitive Examination लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ ओपन हो जाएगा।
STEP 4. अब अपना नाम सर्च करने के लिए 'Ctrl+F' सर्च करें।
STEP 5. ऐसा करते ही अगर स्क्रीन पर आपका रोल नंबर या नाम आता है, तो आप इंटरव्यू के लिए सेलेक्ट हो गए हैं।
5401 उम्मीदवार सेलेक्ट हुए
आपको बता दें कि बिहार एकीकृत संयुक्त मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल 2025 को किया गया था। मुख्य परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवार अब इंटरव्यू राउंड में शामिल होंगे। इंटरव्यू राउंड के लिए 5401 उम्मीदवार सेलेक्ट हुए हैं, जिनके नाम मेरिट लिस्ट पीडीएफ में मौजूद हैं।
इंटरव्यू के लिए जारी होंगे एडमिट कार्ड
इंटरव्यू राउंड में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे, जहां से उम्मीदवार आसानी से उसे डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, बीपीएससी के अधिकारियों ने सभी सफल अभ्यर्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और आगामी साक्षात्कार के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।