BPSC TRE-4 Exam: बिहार में पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों की मेहनत आखिरकार रंग लाई है। सरकार ने अभ्यर्थियों की मांगों को मानते हुए शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE-4) को अब एक ही चरण में आयोजित करने का बड़ा निर्णय लिया है। इस फैसले से लंबे समय से असमंजस में पड़े लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।
TRE-4 को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
बिहार की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि छात्रों के हित और उनकी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है कि ताकि उन्हें तैयारी और परीक्षा प्रक्रिया में आसानी हो। इसके साथ ही सरकार ने छात्रों से जुड़े 9 अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए हैं।
परीक्षा सुधार के लिए बनेगी विशेषज्ञ समिति
राज्य सरकार ने भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए परीक्षा सुधार विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाएगा। पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीस की अध्यक्षता वाली यह समिति छात्रों की शिकायतें सुनेगी और परीक्षा प्रणाली सुधारने के लिए सुझाव देगी।
30 दिनों के अंदर समस्याओं का समाधान
छात्रों की शिकायतों को जल्दी दूर करने के लिए "विद्यार्थी सहयोग पोर्टल" और "विद्यार्थी सहयोग शिविर" की शुरुआत की जाएगी। इसके जरिए छात्रों की हर समस्या का निस्तारण अधिकतम 30 दिनों के अंदर किया जाएगा। सरकार का कहना है कि छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।