BPSSC SI Admit Card 2025: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की ओर से बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब लॉगिन डिटेल जैसे की रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
STEP 4. आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: JEE Advanced 2026 Schedule: जेईई एडवांस्ड का शेड्यूल जारी, मई में होगी परीक्षा; जानें कब से कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन?
एडमिट कार्ड डाउनलोड न होने पर ऐसे करें प्राप्त
बता दें कि जो भी उम्मीदवार अगर किसी कारणवश ऑनलाइन वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, वे 9 जनवरी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के 5, हार्डिंग रोड, पटना-800001 स्थित कार्यालय से ई-प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की रशीद की फोटोकॉपी एवं एक वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा।
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि बीपीएसएससी एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 और 21 जनवरी 2026 को करवाया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। वहीं दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से लेकर 4:30 बजे तक किया जाएगा।
100 प्रश्न पूछे जाएंगे
बिहार एसआई प्रारंभिक परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 20 अंक दिए जाएंगे वहीं प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.2 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी। इस परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
एडमिट कार्ड और आईडी अनिवार्य
वहीं, अभ्यर्थी ध्यान रखें कि परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड फोटो आईडी भी साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही बता दें कि, किसी भी हालत में देर से एंट्री की अनुमित नहीं दी जाएगी।