BRICS Summit 2026: दिल्ली में चल रहे BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई महत्वपूर्ण मुलाकातें हुईं। पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के बीच द्विपक्षीय बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी मौजूद रहे। इससे पहले पीएम मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता हुई। सम्मेलन में भारत और ईरान के रिश्तों के साथ पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर भी नजर बनी हुई है।
पेजेशकियान के साथ हुई अहम बातचीत
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पेजेशकियान की बैठक भारत मंडपम में हुई। दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब पश्चिम एशिया में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बैठक में द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा हुई। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की मौजूदगी ने बैठक को और अहम बना दिया। इससे पहले दोनों नेताओं की बिजनेस फोरम के दौरान भी मुलाकात हुई थी।
समुद्री सुरक्षा पर PM मोदी का जोर
BRICS बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में नाविकों की सुरक्षा और समुद्री मार्गों की स्वतंत्रता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित समुद्री रास्ते वैश्विक व्यापार और आर्थिक स्थिरता के लिए बेहद जरूरी हैं। पश्चिम एशिया समेत कई समुद्री क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत ने समुद्री व्यापार और नौवहन की स्वतंत्रता के समर्थन की बात दोहराई।
BRICS में 21 देशों का परिवार
पीएम मोदी ने कहा कि 2006 में BRICS की शुरुआत चार देशों से हुई थी और अब सदस्य देशों व साझेदारों को मिलाकर यह 21 देशों का परिवार बन चुका है। उन्होंने कहा कि BRICS देश दुनिया की करीब 50 प्रतिशत आबादी, 40 प्रतिशत GDP और 25 प्रतिशत से अधिक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि BRICS देश अब वैश्विक नवाचार और नए समाधान तैयार करने के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहे हैं।
मलेशियाई पीएम भी भारत पहुंचे
BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भी भारत पहुंचे। हवाई अड्डे पर विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने बिजनेस फोरम में भारत की आर्थिक प्रगति और डिजिटल भुगतान व्यवस्था का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत व्यापार में रुकावटें कम करने और अवसर बढ़ाने पर काम कर रहा है। पीएम मोदी ने ‘मेक इन इंडिया, इनोवेट विद इंडिया और स्केल विद वर्ल्ड’ के विजन को भी सामने रखा।
#WATCH | Delhi: At Leaders' Session of BRICS Business Forum, PM Narendra Modi says, "A very warm welcome to all of you to the BRICS Business Forum. This year, we are celebrating 20 years of BRICS. When this group was launched in 2006, it comprised only four countries. Today, our… pic.twitter.com/Go3tY2Mgy4
— ANI (@ANI) September 11, 2026
Delhi | PM Narendra Modi's bilateral meeting with Iranian President Masoud Pezeshkian has concluded.
— ANI (@ANI) September 11, 2026
The next bilateral meeting is with United Nations Secretary-General (UNSG) António Guterres. https://t.co/QNtxRFFETp