Maruti Breeza CNG Finance Plan: अगर आप मारुति सुजुकी की लोकप्रिय एसयूवी मारुति ब्रेजा CNG खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। इस गाड़ी को आप खरीदना चाहते हैं, लेकिन एक बार में पूरा पैसा देने के बजाय 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर इसे फाइनेंस कराने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि आपको हर महीने कितनी EMI देनी पड़ेगी।
कितनी है कीमत
बता दें कि मारुति ब्रेजा सीएनजी के शुरुआती वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 9.20 लाख रुपये है। जब आप इसमें आरटीओ, इंश्योरेंस और अन्य चार्जेस जोड़ते हैं तो मान लीजिए इसकी ऑन रोड कीमत 10.50 लाख रुपये हो जाती है। इसमें आप 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं और 8.50 लाख रुपये का लोन निकालते हैं।
कितने साल के लोन पर कितनी बनेगी EMI
8.50 लाख रुपये के लोन के लिए अगर हम लगभग 9 प्रतिशत की औसत ब्याज दर पर बात करें और लोन का समय 5 साल के लिए है, तो आपकी मंथली ईएमआई करीब 17,650 रुपये के आसपास बनेगी। वहीं अगर आप 4 साल के लिए लोन लेते हैं, तो आपकी मंथली ईएमआई करीब 21,150 रुपये बनेगी और 3 साल के लिए 27,200 रुपये के करीब बनेगी।
यह भी पढ़ें: Sedan Cars Sales: मार्केट पर राज करने वाली सेडान कारें आखिर क्यों हो गईं बंद? जानिए इसके पीछे की असली वजह
कुल ब्याज कम देना पड़ेगा
3 साल का लोन चुनने पर हर महीने की EMI तो बढ़ जाएगी, लेकिन कुल ब्याज कम देना पड़ेगा। वहीं 5 साल का लोन चुनने पर EMI छोटी हो जाएगी। जिससे हर महीने बजट संभालना आसान रहेगा।
कितना देती है माइलेज
बता दें कि ब्रेजा CNG लगभग 25 किमी/किलोग्राम का माइलेज देती है। अगर आप रोजाना ऑफिस आने-जाने या शहर के भीतर सफर करने के लिए इस कार का इस्तेमाल करते हैं तो पेट्रोल गाड़ियों के मुकाबले आपके ईंधन का खर्च आधे से भी कम हो जाएगा।