Best Soundbars: अगर आपका टीवी बड़ा हो और उसकी आवाज आम टीवी की जैसी हो तो मूवी देखने का मजा किरकिरा हो जाता है। ऐसे में अगर आपके टीवी के साथ होम थियेटर या साउंडबार लगा दिया जाए तो आवाज तेज और बेहद साफ हो जाती है, जिससे टीवी देखने का मजा डबल हो जाता है। आज के समय में इतने एडवांस होम थियेटर सिस्टम आ रहे हैं जो घर बैठे ही आपको थियेटर का मजा दे सकते हैं। पहले के जमाने की बात करें तो होम थियेटर का मतलब बड़े-बड़े स्पीकर होता था, जिन्हें सेट करना बेहद मुश्किल और थका देने वाला होता था। लेकिन आज के समय में कॉम्पैक्ट डिजाइन में ही दमदार साउंड सिस्टम मिल जाते हैं जिससे पूरा कमरा गूंज उठता है। आपके घर में होने वाली किसी पार्टी का मजा भी दोगुना हो सकता है। अगर आप भी अपने घर में ऐसे ही साउंड सिस्टम का मजा लेना चाहते हैं तो आज हम आपको बेहतरीन ऑप्शंस के बारे में बताने वाले हैं।
Blaupukt SBW शिकागो
Blaupunkt SBW शिकागो HT5.1 कम कीमत में मिलने वाला एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसकी कीमत करीब 7999 रुपए है। इसके एडवांस सिस्टम की बात करें तो इसमें साउंडबार, सबवूफर और पीछे रखने के लिए दो सैटेलाइट स्पीकर मिलते हैं। बता दें कि इसका कुल आउटपुट 350W हैं। इसमें ब्लूटूथ के साथ-साथ कई तरह के वायर्ड कनेक्शन भी दिए गए हैं।
बोट AaVante Bar 1700D
साउंड सिस्टम के लिए पॉपुलर कंपनी बोट का Aavante Bar 1700D भी एक जबरदस्त ऑप्शन है। इसकी कीमत लगभग 999 रुपए है। इसमें 2.1 चैनल साउडबार है। मतलब इसमें एक साउंडबार और एक सबवूफर मिलता है। यह ब्लूटुथ के जरिए आपके फोन से भी कनेक्ट हो जाता है जिससे आप बिना टीवी चलाए भी फोन की मदद से गाने चलाकर अपना मनोरंजन कर सकते हैं। अगर आपको कम तारों वाला आसान सेटअप चाहिए तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
बोट Aavante Prime 5.1 5000D
बोट Aavante Prime 5.1 5000D करीब 11999 रुपए का आता है। इसमें 5.1 चैनल सेटअब, सबवूफर और दो पीछे स्पीकर भी मिलते हैं। इसका आउटपुट 500W RMS है साथ ही इसमें HDMI eARC कनेक्शन भी आता है। अगर आपके टीवी में eARC पोर्ट है तो आप एक HDMI केबल से साउंडबार जोड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Airtel पोस्टपेड प्लान्स ₹50 महंगे, लेकिन हर साल मुफ्त मिलेगी यह बड़ी सर्विस
सोनी HT S20R 5.1
अगर आपका बजट ज्यादा है तो आपके लिए सोनी HT S20R 5.1 बेस्ट ऑप्शन रहेगा। इसकी कीमत करीब 17990 रुपए है। इसमें 5.1 चैनल सेटअप, सबवूफर और दो पीछे के स्पीकर होते हैं। इसका कुल आउटपुट 400W है और यह Dolby Digital सपोर्ट करता है। साथ ही टीवी से जोड़ने के लिए इसमें HDMI ARC दिया गया है।