बुलंदशहर, 28 नवंबर को नेथला हसनपुर से युवती का अपहरण करके हत्या करने वाले आरोपी सलीम की बीती रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक सिपाही व आरोपी सलीम घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.
पुलिस के अनुसार 28 नवंबर को थाना चोला में युवती क्षमा शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी ग्राम नैथला हसनपुर थाना चोला जनपद बुलन्दशहर की गुमशुदगी परिजनों द्वारा दर्ज करायी गई थी। , जिसका शव दिनांक 01 दिसंबर को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत वलीपुरा नहर में मिला था। 02 दिसंबर को परिजन की तहरीर के आधार पर थाना चोला पर मुकदमा दर्ज किया गया। बताया कि मुकदमा सलीम पुत्र असरफ निवासी पीरवाली गली निकट मामन चौकी कस्बा थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर आदि पर दर्ज किया गया था। 03 दिसंबर की देर रात में थाना चोला पुलिस टीम द्वारा आरोपी सलीम को चोला चौराहे से गिरफ्तार कर उसके द्वारा चिन्हित जगह पर आलाकत्ल बरामद करने के लिए ले जाया गया था.
जहाँ आरोपी सलीम ने आलाकत्ल के साथ एक तमंचा भी छुपा रखा था। जिसको बरामद करते समय पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में थाना चोला पर तैनात सिपाही अंकुर के बांह पर चोट आई है। आरोपी को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश व सिपाही अकुंर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस व आलाकत्ल(चाकू), घटना में प्रयुक्त कपड़े बरामद हुए हैं.
आरोपी सलीम ने पूछताछ में बताया है कि अभियुक्त व मृतका क्षमा शर्मा पूर्व से परिचित थे। किसी बात से क्षुब्ध होकर अभियुक्त शलीम ने दिनांक 27.11.2025 को वलीपुरा नहर के पास क्षमा का गला रेतकर हत्या कर दी थी तथा शव को नहर पर ही छोड़ दिया था। बताया कि सलीम पुत्र असरफ निवासी पीरवाली गली निकट मामन चौकी कस्बा थाना कोतवाली नगर का रहने वाला है।