BSEB: ऐसे छात्र जो इंटरमीडिएट परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल हो गए या अपने नंबर बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा का आयोजन किया है जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। यह उन छात्रों के लिए अच्छा मौका है जो किसी विषय में अपने अंक बढ़ाना चाहते हैं। इससे छात्र अपना साल बचा सकते हैं और अपना रिजल्ट सुधार सकते हैं।
क्या है कंपार्टमेंटल परीक्षा
कंपार्टमेंटल परीक्षा में वो छात्र शामिल होते है जो एक या दो विषयों में फेल हो गए हों। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो उन विषयों में पासिंग मार्क्स हासिल करके अपना साल बचाना चाहते हैं। जबकि विशेष परीक्षा में वही छात्र शामिल होते हैं जो किसी कारण से मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। आमतौर पर दोनों परीक्षा एक साथ ही कराई जाती हैं। दोनों परीक्षाओं का मुख्य उद्देश्य ऐसे छात्रों के लिए अपना साल बचाने का अच्छा मौका है।
केवल इतने छात्र पास
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 13.17 लाख छात्रों ने भाग लिया। इस परीक्षा में 6.75 लाख छात्राएं और 6.42 लाख छात्रों ने परीक्षा दी। यह परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक चलीं जिसका परिणाम 23 मार्च 2026 को घोषित किया गया जिसमें कुल 85.19 प्रतिशत छात्र ही पास हुए।
यह भी पढ़ें : ट्रंप का दाव, ईरान के साथ बातचीत का दौर जारी, बोले-अमेरिका इस संघर्ष को बीच में छोड़कर नहीं जाएगा
लास्ट डेट
बिहार बोर्ड ने छात्रों के लिए आवेदन की आखिरी तिथि को अब 6 अप्रैल 2026 कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं उन्हें अपने स्कूल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इससे ही वे इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
निर्धारित शुल्क
बिहार बोर्ड ने कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए शुल्क निर्धारित किया है। सामान्य वर्ग के छात्रों को कुल 260 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए 150 रुपये का आवेदन शुल्क अलग से तय किया गया है जो अनिवार्य है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
1. स्कूल के माध्यम से बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जाएं।
2. दिए गए कंपार्मेंट परीक्षा लिंक पर क्लिक करके अपना रोल कोड और रोल नंबर भरें।
3. मांगी गई जानकारी सावधानी से भरने के बाद फी पेमेंट करें और अंत में फार्म सबमिट कर दें।