भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हिरासत में लिए गए बीएसएफ कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार साहू को पाकिस्तान ने छोड़ दिया है. उन्हें अटारी बॅार्डर के रास्ते इंडिया भेजा गया है.. आपको बता दें कि करीब 20 दिन पहले बीएसएफ कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार साहू को पाक आर्मी द्वारा पकड़ लिया गया था. आपको बता दें कि गलती से जवान बॅार्डर क्रास कर गये थे. उसके बाद अचान से पहलगाम आतंकी हमला हुआ. जिसके बाद तनाव बढ़ गया. अब पाकिस्तान ने भारत सरकार की अपील के बाद दवान को स्वयं बॅार्डर क्रास कराया है. जिसे देखकर लोगों का कहना है कि ये है आज का भारत...
गलती से पहुंच गये थे पाकिस्तान
पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात चालीस वर्षीय साहू 23 अप्रैल को अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए। जब तक उन्हें पता चला कि वे पाकिस्तान में पहुंच गए हैं. तब तक पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में लिया था. इधर पूर्णम की पत्नी रजनी को इस बात की खबर मिली तो वह परेशान हो गईं। वह पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिशरा इलाके से वाघा-अटारी बॉर्डर पहुंची। वह पति की सुरक्षित वापसी पर अड़ गईं।
अधिकारियों ने दिया था सुरक्षित लाने का आश्वासन
गर्भवती रजनी को अधिकारियों ने पूर्णम के सुरक्षित होने का आश्वासन दिया और उन्हें वापस लौटने को कहा। उन्हें आश्वासन दिया गया कि पूर्णम ठीक हैं और जल्द ही भारत लौटेंगे। BSF लगातार उन्हें छुड़ाने कोशिश कर रहा था। इसी बीच भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया। ऑपरेशन सिंदूर और फिर दोनों के बीच युद्ध जैसे हालात ने चिंता और बढ़ा दी।