नई दिल्ली। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने पूरे देश में अपनी 4G सेवाओं की शुरुआत कर दी है। लंबे इंतजार के बाद अब ग्राहकों को तेज इंटरनेट स्पीड के साथ कई किफायती रिचार्ज प्लान्स का फायदा मिलेगा। बीएसएनएल के इन प्लान्स में यूजर्स को कम कीमत पर भरपूर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। साथ ही कंपनी ने अपने 4G नेटवर्क को 5G रेडी बनाया है, जिससे आने वाले समय में अपग्रेड आसान होगा।
107 रुपये वाला सबसे किफायती रिचार्ज
बीएसएनएल का सबसे सस्ता प्रीपेड रिचार्ज सिर्फ 107 रुपये का है। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 200 मिनट किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए मिलते हैं। डेटा की बात करें तो यूजर्स को पूरे 28 दिनों के लिए कुल 3 जीबी इंटरनेट दिया जा रहा है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए उपयोगी है जो अपना सिम सक्रिय रखने के लिए कम खर्च करना चाहते हैं।
153 और 199 रुपये के आकर्षक विकल्प
बीएसएनएल के 153 रुपये वाले प्लान में 25 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 एसएमएस और प्रतिदिन 1 जीबी डेटा मिलता है। वहीं 199 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों तक रोज 2 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। यह प्लान जियो, एयरटेल और वीआई के मुकाबले किफायती माना जा रहा है।
नए ग्राहकों और सालाना रिचार्ज की सुविधा
पहली बार बीएसएनएल से जुड़ने वाले ग्राहकों के लिए 249 रुपये का प्लान खास है। इसमें 45 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। लंबे समय के लिए कंपनी का 1499 रुपये वाला रिचार्ज 336 दिनों तक चलता है जिसमें 24 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल शामिल हैं। पूरे साल का फायदा लेने के लिए 2399 रुपये का प्लान भी उपलब्ध है, जिसमें 365 दिनों तक रोज 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा है।