BTSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की ओर से पॉलिटेक्निक इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन और अन्य संबंधित ट्रेड के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 मई तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. इसके बाद लॉगिन कर फॉर्म भरना होगा और डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट करना होगा।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 252 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज और महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
योग्यता की बात करें तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई, डिप्लोमा, बीई या बीटेक की डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों के पास इलेक्ट्रिशियन या वायरमैन ट्रेड में व्यावहारिक अनुभव है, उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जा सकती है।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गयी है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।