Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलता है। अगस्त के पहले सप्ताह में एक खास ज्योतिषीय संयोग बनने जा रहा है। 5 अगस्त 2026 को बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से सूर्य और गुरु विराजमान रहेंगे। इन तीनों ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, यह योग कुछ राशियों के लिए आर्थिक मामलों, करियर और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह त्रिग्रही योग धन भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आय बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। अगर लंबे समय से वेतन वृद्धि या प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, तो इस अवधि में अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी नए सौदे और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। पहले से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और पुराने कर्ज या उधार से राहत मिलने के संकेत हैं। परिवार में भी सुखद माहौल बना रह सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह योग लाभ भाव में प्रभाव डालेगा। इस दौरान आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। कुछ लोग अपनी नियमित नौकरी के साथ अतिरिक्त आय का जरिया भी शुरू कर सकते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, 5 अगस्त से 17 अगस्त के बीच निवेश से जुड़े मामलों में भी लाभ के अवसर मिल सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए यह त्रिग्रही योग भाग्य स्थान में बनेगा, जिससे किस्मत का अच्छा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने या नए आर्थिक अवसर मिलने के योग बन सकते हैं। कुछ लोगों को विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक संतोष का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय पहले की तुलना में बेहतर रहने के संकेत दे रहा है।