Budh Mangal Kendra Drishti Yog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की आपसी स्थिति का व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव माना जाता है। बुध को जहां विवेक, संवाद, गणना और व्यापार से जोड़ा जाता है, वहीं मंगल साहस, उत्साह, पराक्रम और आक्रामक ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब दोनों ग्रह एक-दूसरे से 90 डिग्री के कोण पर होते हैं, तो इसे केंद्र दृष्टि योग कहा जाता है। केंद्र दृष्टि योग की खास बात यह है कि इस समय बुध तुला राशि में शुक्र के साथ मौजूद हैं। ज्योतिष के अनुसार बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी-नारायण योग का निर्माण हो रहा है। दूसरी ओर मंगल की गुरु के साथ स्थिति से गुरु-मंगल योग बन रहा है। बताया जा रहा है कि गुरु मजबूत स्थिति में हैं। इन दोनों योगों के केंद्र में बनने से बुध और मंगल की परस्पर स्थिति को कुछ राशियों के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह अवधि उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाने वाली हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए कामों को गति मिलने की संभावना है। जो लोग किसी नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है। आर्थिक मोर्चे पर भी लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं।
मिथुन राशि
बुध की मजबूत भूमिका मिथुन राशि वालों की सोच और संवाद क्षमता को प्रभावित कर सकती है। काम से जुड़े फैसले लेने में स्पष्टता बढ़ सकती है और इसका फायदा पेशेवर जीवन में मिलने की संभावना है। व्यापार, संचार और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय विशेष रूप से उपयोगी रह सकता है। सही रणनीति के साथ उठाए गए कदम आगे चलकर लाभ देने वाले साबित हो सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह योग काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने में मददगार हो सकता है। निर्णय लेने में आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यस्थल पर बनाई गई योजनाओं को अमल में लाने का अवसर मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है। नौकरी या कारोबार से जुड़े किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसका सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। धन से जुड़े मामलों में भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Lucky Nakshatra for Birth: ज्योतिष में बेहद शुभ माने जाते हैं ये 4 नक्षत्र, इनमें जन्मे लोग होते हैं खास गुणों के धनी
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से यह समय महत्वपूर्ण हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारी और प्रभाव में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के सामने अपनी स्थिति मजबूत करने के अवसर आ सकते हैं। कारोबार करने वाले जातक भविष्य को ध्यान में रखते हुए कुछ अहम फैसले ले सकते हैं। सही सोच-विचार के साथ लिए गए निर्णय आगे आर्थिक लाभ और पेशेवर मजबूती का आधार बन सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है loksatya इसकी पुष्टि नहीं करता है।