Budh Uday 2026: ग्रहों की स्थिति में बदलाव का ज्योतिष में विशेष महत्व माना जाता है। खासतौर पर बुध को बुद्धि, संवाद, गणना, व्यापार और निर्णय लेने की क्षमता से जुड़ा ग्रह माना गया है। ऐसे में जब बुध अपनी स्थिति बदलते हैं तो इसका असर अलग-अलग राशियों पर अलग तरह से पड़ने की मान्यता है। सितंबर में बुध कन्या राशि में उदित होने वाले हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार बुध की यह स्थिति करीब 32 दिनों तक रहेगी। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों के करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में बदलाव आ सकते हैं।
कब होगा बुध का उदय?
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक 18 सितंबर 2026 को शाम 7 बजकर 9 मिनट पर बुध कन्या राशि में उदित होंगे। इसके बाद लगभग 32 दिनों तक बुध उदित अवस्था में रहेंगे। इस अवधि को कुछ राशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मान्यता है कि इस दौरान कामकाज से जुड़ी अड़चनें कम हो सकती हैं और नए अवसर सामने आ सकते हैं।
वृषभ राशि
बुध का उदय वृषभ राशि वालों के लिए रचनात्मकता और समझदारी से जुड़े मामलों में लाभकारी रह सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के नए आइडिया और काम करने का तरीका वरिष्ठ अधिकारियों को पसंद आ सकता है। इसके चलते अतिरिक्त जिम्मेदारी या नई भूमिका मिलने की संभावना बन सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी सोच-समझकर बनाई गई योजनाएं फायदा दे सकती हैं। हालांकि जोखिम वाले निवेश या सट्टे जैसे मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का उदय आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। लंबे समय से अटके कुछ काम आगे बढ़ सकते हैं और पुरानी परेशानियों से राहत मिलने के रास्ते खुल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के सामने नए अवसर आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार की संभावना जताई जा रही है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस समय स्वास्थ्य और निजी जीवन से जुड़ी कुछ उलझनें भी कम हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026: गणपति को क्यों नहीं चढ़ाई जाती तुलसी? जानें श्राप से जुड़ी पौराणिक मान्यता
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए बुध का उदय करियर के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं और नौकरी में बदलाव या मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर की इच्छा पूरी होने की संभावना बन सकती है। काम के लिए सम्मान मिलने के साथ पदोन्नति और आय में बढ़ोतरी के योग भी बताए जा रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है। व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने और नए क्षेत्रों में काम शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. loksatya इसकी पुष्टि नहीं करता है।