Budhaditya Rajyog 2026: ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, पद और प्रतिष्ठा से जोड़ा जाता है, जबकि बुध बुद्धि, वाणी, कारोबार और तर्क क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब सूर्य और बुध एक ही राशि में आ जाते हैं तो ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है। यह योग व्यक्ति के करियर, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए सकारात्मक माना जाता है। इस समय सूर्य सिंह राशि में विराजमान हैं और इस राशि में सूर्य पहले से मौजूद हैं। ऐसे में सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बना है, जो 7 सितंबर तक रहने वाला है। इस दौरान 3 राशियों के लिए नौकरी, कारोबार, पढ़ाई और धन से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर बन सकते हैं। आइए जानते हैं वे तीन राशियां कौन सी हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य-बुध की यह स्थिति शिक्षा, बुद्धि और रचनात्मकता से जुड़े क्षेत्र में अच्छे परिणाम दे सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय उत्साह बढ़ाने वाला रह सकता है। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन या जिम्मेदारी बढ़ने से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश के मामलों में भी लाभ के अवसर बन सकते हैं।
सिंह राशि
सूर्य और बुध की युति सिंह राशि में ही बन रही है, इसलिए इस राशि के जातकों पर इसका प्रभाव विशेष रूप से देखा जा सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कामकाज से जुड़े फैसले लेने में स्पष्टता आएगी। कार्यस्थल पर आपकी बात को महत्व मिल सकता है। सरकारी कामकाज या अधिकारियों से जुड़े मामलों में सहयोग मिलने की संभावना है। कारोबार करने वालों को नए संपर्क और व्यापारिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। सही रणनीति के साथ आगे बढ़ने पर आर्थिक लाभ के रास्ते खुल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Vastu 7 Horses Painting: सात घोड़ों की तस्वीर लगाने का सही तरीका क्या है? वास्तु के इन नियमों को जान लें
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह योग आय और लाभ से जुड़े क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। कमाई के नए साधन सामने आने की संभावना है। लंबे समय से किसी काम या योजना के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं तो उसमें अब गति आ सकती है। व्यापारियों के लिए नए सौदे फायदेमंद साबित हो सकते हैं। काम के सिलसिले में होने वाली यात्राओं से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। पुराने संपर्कों के जरिए कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. loksatya इसकी पुष्टि नहीं करता है।