
Bulandshahr News : यूपी के बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में पुलिस द्वारा 4 सितंबर को पकड़े गए रेप के एक आरोपी पुलिस कर्मी से हाथ छुडाकर फरार हो गया था, ग्राम प्रधान आदि ने पुलिस कर्मी को बातों में लगा लिया, उसके पकड़ने का विरोध किया था, जिसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान रऊफ सहित दो दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। रऊफ अपलसंख्यक मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा हैं। एसपी देहात डॉ.तेजवीर सिंह ने बताया कि अहमदगढ़ पुलिस ने रेप के आरोपी अफजाल को भागने के मामले में ग्राम प्रधान रऊफ सहित वोसात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.
ग्राम प्रधान सहित इन पर दर्ज हुई FIR
गत माह अहमदगढ़ थाने में एक युवती ने रेप केस दर्ज कराया था, जिसमें चेहला गांव निवासी अफजाल आरोपी है। एसपी देहात ने बताया कि 4 सितंबर को पुलिस आरोपी को पकड़ने गांव गई थी, पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया, आरोप है कि मगर ग्राम प्रधान और उसके समर्थकों ने सिविल ड्रेस में गए पुलिसकर्मी को बातों में उलझाया, सरकारी कार्य में बांधा उत्पन्न की और धमकी दी जिससे पुलिसकर्मी भयभीत हो गया, इसी दौरान रेप का आरोपी अफजाल पुलिसकर्मी से छुटकर भाग गया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
एसपी देहात डॉ.तेजवीर सिंह ने बताया कि अहमदगढ़ थाने में ग्राम प्रधान मौहम्मद रऊफ, मुजम्मिल पुत्र मुशर्रत, इनाम पुत्र शेर मौहम्मद, हिमायुं पुत्र शेर मौहम्मद, शोएब पुत्र औरंगजेब, रजा मौहम्मद पुत्र शेर मौहम्मद, सत्तार खां पुत्र नामालुम, फज्जू पुत्र नामालुम, उवैद पुत्र उमर मौहम्मद, अली मौहम्मद का लडका नाम, उवैस का भाई नाम नामालुम व 15 - 20 अज्ञातों निवासी गांव चहला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। उपनिरीक्षक रामेश्वर दयाल शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 190, 191 (1), 191 (2), 121, 132, 352, 351(3), 126(2), 221, 262, 263(बी), आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की धारा 7 के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल रऊफ अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है, जिसके सोशल मीडिया पर भाजपा के नेताओं और मंत्रियों के साथ फोटो भी वायरल हो रहे हैं.