
Bulandshahr Crime : लगातार वाहन चैकिंग के दौरान बदमाशों को लंगड़ा करने वाली अलर्ट पुलिस को छतारी में डेड बॉडी डंपिंग किए जाने की भनक तक नहीं लगी. सीओ शोभित कुमार ने बताया कि अज्ञात युवक का सड़क किनारे लहूलुहान शव बरामद हुआ है. प्रथम दृष्टया डेड बॉडी डंपिंग का मामला प्रतीत हो रहा है। सड़क किनारे शव घसीटे जाने के भी निशान मिले है. पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है. हालांकि मौके से एक रक्त रंजीत चाकू के मिलने की भी खबर है. डेड बॉडी डंपिंग के मामले ने इलाका पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए है। बता दें कि रात्रि में मार्ग पर पुलिस मूवमेंट रहता है.
आखिर वारदात के वक्त कहां थी रात को अलर्ट रहने वाली छतारी पुलिस
यूपी के बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र में पहासू दानपुर मार्ग पर एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी। यही नहीं सड़क किनारे घसीटे जाने के भी निशान मिले है. आशंका जताई जा रही है कि सुपारी किलर युवक की हत्या कर डेड बॉडी को किसी वाहन में लाए और सड़क किनारे फैंक फरार हो गए। मामले की जानकारी पाकर सीओ शोभित कुमार, छतारी थाना अध्यक्ष संदीप कुमार फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया. डेड बॉडी डंपिंग ने रात को रोड पर रात्रि गश्त करने वाली अलर्ट इलाका पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए है. पुलिस सूत्रों की माने तो वैज्ञानिक तरीकों से पुलिस मामले का खुलासा करने में जुट गई है.